फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन से पस्त है विरोधी, पक्ष में चल रही है हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा, बसपा और रोलोद गठबंधन से विरोधी दलों के हौसले पस्त है और गठबंधन के पक्ष में पूरे प्रदेश में हवा चल रही है। आजमगढ़ हमेशा ही समाजवादियों का गढ़ रहा है। यहां पर विकास के नाम पर मतदान होगा और अखिलेश यादव भारी मतों से यहां से जीतेंगे। उक्त बातें विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने सोमवार को सर्फुद्दीनपुर में सपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का लोकार्पण करने के बाद मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ज्यादातर सीटें पर गठबंधन के प्रत्याशी जीत रहे है। आजम खां के बयान पर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बलराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, वसीम अहमद, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, रामकृष्ण यादव, बलिहारी बाबू, विधायक डॉ. संग्राम यादव, आलमबदी आजमी, कल्पनाथ पासवान, नफीस अहमद, भाजपा से सपा में आये आईपी सिंह, एमएलसी राकेश कुमार यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, मीडिया प्रभारी एसके सत्येन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें