फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर ओछी टिप्पणी करना सपाइयों की आदत : डॉ.संचिता

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा नेत्री व रामपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी जया प्रदा पर शर्मनाक टिप्पणी से आहत भाजपा महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष डा. संचिता बनर्जी के नेतृत्व में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित ज्ञापन जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। उन्होंने आजम खां के बयान को आधी आबादी का अपमान करार देते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

डॉ. संचिता बनर्जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता हमेशा से ही महिलाओं पर ओछी टिप्पणी करते आए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में आजम खां ने अभद्र बयान देकर आधी आबादी को मानसिक रूप से क्षति पहुंचाई है। महिलाएं आजम खान के खिलाफ लामबंद होकर अपना विरोध दर्ज कराएंगी। मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर आजम खां के खिलाफ कठोर संवैधानिक कार्यवाही की मांग करते हुए जेल भेजने की मांग की। उनके साथ सविता सोनकर, डा. पूनम सिंह, बबिता जसरासरिया, डॉ. अलका सिंह, रूपम गुप्ता, अर्चना बरनवाल, शशि दुबे, शालिनी अस्थाना, प्रियंका निषाद सहित महिला मोर्चा की सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें