आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) युवजन सभा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष कमलाकांत यादव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने कहा कि डॉ. संतोष यादव ने कहा कि आगामी भविष्य प्रसपा का है। सपा-बसपा का गठबंधन नहीं डरबंधन है। इससे घबराने की जरूरत नहीं। एक के पास लोकसभा में शून्य तो दूसरे के पास पांच सीट थी। पांच और शून्य को जोड़ेंगे तो नतीजा पांच ही आएगा। प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने कहा कि नौजवानों के बल पर ही राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के निर्देशन में सांप्रदायिक और जातिवादी ताकतों के मंसूबों को ध्वस्त किया जाएगा। संचालन महासचिव जगदीप कुमार यादव ने किया। बैठक में रामप्यारे यादव, मंडल प्रभारी ओंकार तिवारी, अरविन्द यादव, लालमन यादव, सुरेन्द्र चौहान, दिव्यांशु मिश्रा, अमित सिंह, आशीष यादव, सुल्तान, मो. हैयाद, सुहेल अब्बास, हिमांशु शर्मा, सुमन पाठक, अनुपम सिंह, दिनेश विश्वकर्मा, सूरज यादव, दीपक विश्वकर्मा, मो. फहद मौजूद रहे।