फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन काटने पहुंचे जलकर्मी का लोगों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। पीलिया प्रभावित क्षेत्र में पुरानी पेयजल पाइप लाइन मंगलवार को काटने पहुंचे जलकल कर्मी का लोगों ने विरोध किया। लोगों ने कहा कि नई पेयजल पाइप लाइन बिछाने के बाद ही पुरानी को काटा जाए। मुबारकपुर कस्बे के ऐरा पब्लिक स्कूल के पास स्थित नाले के पास से ही जलकल की पाइप लाइन में नाले का पानी जा रहा था। जिसे नपा प्रशासन ने ठीक तो करा दिया है। इसके बाद भी पीलिया पर कंट्रोल नहीं हो रहा है। मंगलवार को जलकल के कर्मचारी रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से प्रभावित क्षेत्र में गए पेयजल पाइप लाइन को काटने को कहा। इसपर स्थानीय लोग भड़क उठे और आक्रोश जताते हुए मौके पर ही विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि पेयजल की पाइप लाइन काटने से पानी की सप्लाई बंद होने पर नहाने-धोने की भी दिक्कत हो जाएगी। ऐसे में नपा प्रशासन पहले नई पेयजल पाइप लाइन बिछा दे इसके बाद ही पुरानी पेयजल पाइप लाइन काटे। स्थानीय निवासी हाजी अबरार अहमद, शरीफ अहमद, मुसियब अली, सलाहुद्दीन अली, रेयाज आदि का कहना था कि लीकेज ठीक करने के बाद से पानी साफ आने लगा है। फिर भी क्षेत्र में नई पेयजल पाइप लाइन बिछाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें