फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में माह दिसम्बर की मासिक समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कर-करेत्तर एवं राजकीय देयों की तहसीलवार वसूली की समीक्षा की। आबकारी, स्टांप एवं पंजीकरण के संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कर राजस्व की वसूली में तेजी लाएं। कर राजस्व में पाया गया कि आबकारी में माह का प्राप्ति प्रतिशत 80.23 और क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 78.56 है। लक्ष्य के सापेक्ष वसूली को पूरा करने के निर्देश दिए गए। करेत्तर राजस्व में भू-तत्व एवं धातु कर्म में माह की प्राप्ति प्रतिशत 145.12 तथा क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 68.28 है। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में माह की प्राप्ति प्रतिशत 69.89 तथा क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 101.88 है। अधिकारियों को निर्देशित किकाय कि कार्ययोजना बना लें, किस माह में कितनी वसूली करनी है। मुख्य देयकों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीएम को निर्देशित किया कि सुधार न होने की दशा में कार्रवाई की जाएगी। सीआरओ आलोक कुमार वर्मा, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एडीएम वित्त गुरू प्रसाद, एसडीएम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें