फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना की ढुलाई न होने भड़के किसान, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के मालटारी स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ने की ढुलाई न होने से किसानों का गन्ना ट्राली में सूख रहा है। इससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। रविवार की शाम किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते हुए जल्द से जल्द गन्ना ढुलाई की मांग उठाई। गन्ना क्रय केंद्र मालटारी पर पांच दिनों से ढुलाई न होने से गन्ना सूख रहा है। चीनी मिल पर गन्ना की ढुलाई के लिए ठेकेदार की ओर से सिर्फ एक ही वाहन लगाया गया है। वह भी कई दिनों से खराब है। इसके चलते किसानों के गन्ने की दुलाई नहीं हो पा रही है। किसानों का गन्ना ट्राली पर लदा हुआ है। ऐसे में किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तो ट्राली का भाड़ा बढ़ रहा है दूसरे सूख भी रहा है। किसानों को दुश्वारियां उठानी पड़ रही है। रविवार की शाम किसानों ने इसका जमकर विरोध किया। ठेकेदार से दूसरे वाहन की व्यवस्था करने की मांग की। इस मौके पर रमेश यादव, शोभनाथ यादव, रामपलट, रामपति, दीपचंद, विनय आदि किसान मौजूद थे। गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार श्रीराम यादव ने वाहन खराब होने से गन्ने की ढुलाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें