फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं शौचालय में रखा मिला पुआल तो कहीं उपला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। जिला प्रशासन जनपद को ओडीएफ घोषित कर भले ही अपनी पीठ थपथपा रहा हो लेकिन अगर जमीनी स्तर पर देखें तो आज भी जनपद पूरी तरह से ओडीएफ नहीं हो सका है। इसका नजारा रविवार को मुहम्मदपुर विकास खंड के उत्तर गांवा में देखने को मिला। जहां स्वच्छता रथ के साथ स्वच्छा ग्रहियों की टीम पहुंची। टीम को ग्राम पंचायत में शौचालय को लेकर काफी अनियमितता मिली। गांव में अधिकांश शौचालय पूर्ण नहीं मिले। जो बने थे उसमें कहीं पुआल रखा गया था कहीं गोबर के उपले रखे गए थे। जिनमें से कुछ ऐसे लाभार्थी हैं जिनको शौचालय की धनराशि 12000 नहीं मिली है। जियो टैग कर दिए गए हैं और जो भी शौचालय बन रहे हैं वह भी मानक के अनुरूप नहीं है। जिसमें कुछ लोगों ने दो गढ्ढ़े की जगह एक गढ्ढ़ा बनाया गया है। स्वच्छता रथ लेकर पहुंचे स्वच्छाग्रहियों ने जब इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी रीता अस्थाना ने बताया कि तीन महीने पहले जब मैं यहां आई थी तब भी ऐसे ही हालात मिले थे। ऐसा यह एक गांव नहीं बल्कि कई गांव ऐसे हैं। इस मौके पर सूरज मिश्रा, शक्ति पांडेय, पूनम, सीमा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें