फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने तैयार की 293 लाख की कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगरपालिका आजमगढ़ की ओर से राज्य वित्त से शहर में होने वाले विकास के लिए 293 लाख की कार्ययोजना तैयार की है। जिलाधिकारी ने कार्ययोजना के सत्यापन के लिए अधिकारियों को तैनात कर दिया है। सत्यापन के बाद इस कार्ययोजना को जिलाधिकारी की ओर से मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन

पालिका की ओर से शहर के विकास के लिए राज्य वित्त से मिलने वाली धनराशि से 293 लाख की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें इंटरलाकिंग, सड़क मरम्मत, आरसीसी सड़क, नाली, राहुल प्रेक्षागृह, सफाईघर और मेहता पार्क की बाउंड्री और गेट का कार्य आदि को शामिल किया गया है। इसके साथ ही शहर में 88 लाख से पथ प्रकाश व्यवस्था का प्रावधान भी किया गया है। पालिका की ओर से कुछ दिन पहले भी कार्ययोजना बनाकर जिलाधिकारी के पास भेजा गया था, लेकिन जिलाधिकारी ने इसमें महत्वपूर्ण कार्यों को शामिल करने के लिए वापस कर दिया गया था।
अब दोबारा से कार्ययोजना तैयार की गई है। अब कार्ययोजना में शामिल प्रस्तावों का जिलाधिकारी की ओर से तैनात अधिकारियों की ओर से सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन टीम में तकनीकी अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। सत्यापन के बाद ही कार्य को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। एडीएम प्रशासन एवं प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से लगाए गए अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद ही कार्य योजना को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें