फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट का नाम मिनी या जनपद सचिवालय करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप्र मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार करते हुए जोनल अध्यक्ष रमाशंकर प्रसाद के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। धरने में कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय का नाम मिनी या जनपद सचिवालय करने की मांग की। संचालन करते हुए संघ के जिलामंत्री प्रवीण राय ने कहा कि संघ अपनी 13 सूत्रीय मांगों के संबंध में विगत काफी समय से आंदोलनरत है। इसी के क्रम में 30 मार्च को प्रांतीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा संघ की मांगों को शीघ्र स्वीकार किए जाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक संघ की मांगों के प्रति शासन स्तर से किसी प्रकार के सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। इसके कारण महराजगंज में आयोजित त्रैमासिक बैठक में विवशतापूर्वक दो दिवसीय कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। हमारी मांग है कि जनपद मुख्यालय स्तर पर कलेक्ट्रेट का नाम कार्यालय जिलाधिकारी के स्थान पर मिनी या जनपद सचिवालय रखा जाए। कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10 प्रतिशत पदों को पदोन्नति प्रदान करने समेत कई मांगें की। इस मौके पर संतोष श्रीवास्तव, अरविंद मौर्य, श्रवण श्रीवास्तव, अध्यक्ष संरक्षक रमाशंकर प्रसाद, अश्वनी श्रीवास्तव, विपुल सिंह, सुशील श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र सिंह, रामप्रीत, ज्योति स्वरूप, राजीव रतन सिंह, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


फूलपुर में भी हड़ताल पर रहे तहसीलकर्मी
फूलपुर। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के आह्वान पर गुरुवार को तहसील अध्यक्ष गिरिजेश सिंह के नेतृत्व में तहसील के समस्त कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार किया। बाद में तहसील परिसर के मंदिर के सामने बैठक कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर सकलदीप पाल, राकेश पांडेय, राम विलास यादव, अपरबल राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें