फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले डॉक्टर व स्टाफ, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जेडी हेल्थ डॉ. एके वर्मा ने गुरुवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई डॉक्टर व कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने संबंधितों से स्पष्टीकरण मांगा। जेडी के निरीक्षण से अस्पताल परिसर में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जेडी हेल्थ डॉ. एके वर्मा को आजमगढ़ जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। गुरुवार को वे जिले में पहुंचे और जिला महिला अस्पताल में पहुंच कर औचक निरीक्षण शुरू कर दिया। सबसे पहले उन्होंने डॉक्टरों व कर्मचारियों के उपस्थिति का हाल जाना। जिसमें कई डॉक्टर व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर जेडी हेल्थ काफी नाराज हुए और संबंधितों से स्पष्टीकरण मांगा। अस्पताल परिसर में अंदर वार्डों व अन्य कक्षों के निरीक्षण के दौरान डीजी को सब कुछ ठीक-ठाक मिला। कुछ शौचालय में पानी की टोटियां खराब मिली और एक शौचालय टूटा-फूटा पाया गया। इस पर उन्होंने तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने को निर्देशित किया। अस्पताल के बाहरी हिस्से के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जगह-जगह गंदगी का अंबार देखा और भड़क उठे। अस्पताल प्रशासन को जल्द व्यवस्था में सुधार कराने का निर्देश दिया। पूरे परिसर का निरीक्षण करने के पश्चात जेडी हेल्थ एसआईसी कक्ष में बैठ गए और वहीं विभिन्न योजनाओं से संबंधित कागजात को मंगा कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इस अवसर पर प्रभारी सीएमएस डा. विनय सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


पैसा मांगने की शिकायत आए तो होगी कार्रवाई
आजमगढ़। जेडी हेल्थ डॉ. एके वर्मा ने कहा कि आपरेशन के नाम पर पैसा मांगने की अक्सर ही चर्चा सुनने को मिलती है। लेकिन निरीक्षण के दौरान किसी ने भी ऐसी शिकायत नहीं की है। यदि कोई ऐसी शिकायत करता है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. असलम प्रकरण पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जांच चल रही है। तीन सदस्यी कमेटी एडी आफिस में आज उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें