फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया से पूर्व हुई रंगोली, पेंटिंग और मेंहदी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जैसे-जैसे नवरात्र आगे बढ़ता जा रहा है, नगर में डांडिया और जागरण कार्यक्रमों की धूम मचनी शुरू हो गई है। इसी क्रम में रविवार को न्यू कला केंद्र समिति की ओर से वेस्ली इंटर कालेज परिसर में डांडिया फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। हालांकि डांडिया कार्यक्रम की शुरुआत तो देर शाम को होगी लेकिन इसका आगाज रविवार की सुबह को ही हो गया। इसमें नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए पेंटिंग, मेंहदी और रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें लगभग 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के बाद हर श्रेणी से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चियों ने अनेक प्रकार की डिजाइनों को बनाकर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर आयोजन सचिव विभाग गोयल, अंकिता सिंह, बबिता राय, जूही गुप्ता, कमलेश सोनकर, संतोष आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें