फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप और बोलेरो की टक्कर से चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार और कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी बाजार के पास रविवार की दोपहर हुए दो अलग-अलग हादसों में अनियंत्रित पिकअप और बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक चलाते समय कोई भी हेलमेट नहीं पहना था। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरवां गांव निवासी गुड्डू (35) पुत्र रामनयन और सिधारी थाने के मुंडा गांव निवासी नगीना (25) पुत्र रामप्यारे रविवार की दोपहर एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। सठियांव बाजार के पास अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से दोनों घायल हो गए। इसी क्रम में कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी बाजार के पास अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में मोनू मद्धेशिया (23) और सूरज गुप्ता (22) का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें