फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले वर्ष के लिए इसी साल सेट हो जाएगा गांवों में विकास का एजेंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अब मनरेगा की तर्ज पर अगले साल की ग्राम पंचायतों की विकास कार्ययोजना भी इसी साल तैयार की जाएगी। शासन ने सभी जिलों की ग्राम पंचायतों में वर्ष 2019-20 में विकास कार्य योजना को इसी वर्ष तैयार कर लेने की रणनीति बनाई है। इसके लिए सभी जनपदों को निर्देशित करते हुए तारीखों का चयन भी कर दिया है कि किस दिन कौन सा कार्य होना है। आठ सितंबर से ही ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रचार कर माहौल बनाने का निर्देश दिया गया है। शासन की ओर से मध्य सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना शुरू की गई है। ये दो अक्तूबर से 31 दिसंबर तक चलेगी। इसमें मनरेगा की तर्ज पर ग्राम पंचायतों में अगले वर्ष होने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजना इसी वर्ष तैयार कर ली जाएगी। दो अक्तूबर से 31 दिसंबर तक तक ग्रामसभा की दो महत्वपूर्ण बैठकें करा ली जाएगी। इसमें ग्राम पंचायतों की समस्याओं और आवश्यकताओं का आंकलन किया जाएगा। आठ से 20 सितंबर तक जिला क्रियान्वयन और अनुश्रवण कमेटी की बैठक कर ली जाएगी। 20 से 30 सितंबर तक ग्राम विकास योजना 2019-20 के लिए प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान के माध्यम से माहौल बनाया जाएगा। 20 सितंबर से बैठक, वाल रायटिंग, रैली, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार-प्रसार होगा। एक से 30 सितंबर तक ग्राम पंचायतों का सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण होगा। दो अक्तूबर से 31 दिसंबर तक ग्राम सभा की दो बैठक 15 दिन के बीच होंगी। ग्राम सभा की प्रथम बैठक में सर्वेक्षण रिपोर्ट को प्रस्तुत किया जाएगा। दूसरी बैठक में वित्तीय संसाधनों के सापेक्ष ड्राफ्ट कार्ययोजना तैयार की जाएगी और अनुमोदन किया जाएगा। मार्च 2019 तक इसे अनुमोदित कर अपलोड कर दिया जाएगा और धनराशि जारी कर दी जाएगी। सभी कार्यों के लिए डीएम की अध्यक्षता में बनी जिला क्रियान्वयन और अनुश्रवण कमेटी और बीडीओ की अध्यक्षता में गठित ब्लाक स्तरीय क्रियान्वयन और अनुश्रवण कमेटी जिम्मेदार होगी। प्रत्येक विभाग अपने एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करेगा।
विज्ञापन

मुख्य सचिव की ओर से इस बारे में निर्देश जारी किए गए हैं। कार्ययोजना पहले से तैयार होने से विकास को गति मिलेगी। समय से धनराशि उपलब्ध होने से समय से कार्य कराए जा सकेंगे।
जयदीप त्रिपाठी, डीडी पंचायती राज विभाग

तैयार होगी अच्छी कार्य योजना, समय से होंगे कार्य
आजमगढ़। अगले वर्ष के विकास कार्यों की कार्ययोजना इसी वर्ष तैयार करने से ये समय से तैयार हो जाएगी। सभी विभागों की कार्ययोजना को इसमें शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही पर्याप्त समय मिलने से इसमें ग्राम सभा की सभी आवश्यकताओं को शामिल किया जा सकेगा। समय से पर्याप्त बजट मिलने से काम भी सही समय से शुरू हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें