फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परफारमेंस ग्रांट के लिए ग्राम पंचायतों से पुन: मांगे गए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अच्छा कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों को पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा परफारमेंस ग्रांट दिया जाता है। इसके लिए ग्राम पंचायतों से आवेदन मांगे जाते है। पिछली बार जिले से एक भी आवेदन नहीं परफारमेंस ग्रांट के लिए नहीं गए थे। मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार की बैठक में पुन: आवेदन मांगने की तिथि घोषित की गई है। जिसके तहत ग्राम पंचायतों से आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके साथ ही जनपद स्तर पर सूचियों का परीक्षण और अर्ह ग्राम पंचायतों की सूची तैयार करने की अवधि 1 सितंबर से 20 सितंबर निर्धारित है। सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों व सहायक विकास अधिकारी पंचातय को निर्देशित किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करा कर संबंधित ग्राम पंचायत के सूची की साफ्ट कापी और हार्ड कापी 10 सितंबर तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पर उपलब्ध करा दें, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें