फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की हत्या पर हड़ताल पर रही आशाएं, किया प्रदर्शन

Mon, 06 Aug 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अहरौला के सीएचसी पर धरने बैठी आशा बहुएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
आजमगढ़। लालगंज क्षेत्र में आशा कार्यकत्री की रेप के बाद हत्या को लेकर आशा बहु कल्याण समिति आंदोलित हो गई है। सोमवार को आशा बहुओ ने सीएचसी-पीएचसी पर धरना-प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इस दौरान मांग पूरी होने तक कार्य बहिष्कार का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार तक सीएचसी-पीएचसी पर और इसके बाद जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा। जिलाध्यक्ष विभा राय ने कहा कि अब तक सीएचसी-पीएचसी पर रात में रुकने पर भी आशाओं को सुरक्षा का खतरा हो गया है। ऐसे में जब तक सीएमओ और पुलिस प्रशासन सुरक्षा का आश्वासन नहीं देते है तब तक कार्य कर पाना संभव नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि सोमवार को सभी सीएचसी-पीएचसी पर आशाओं ने धरना प्रदर्शन कर घटना पर आक्रोश जताया और हत्यारों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा के साथ ही आशाओं को सुरक्षा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन



अहरौला संवाददाता के अनुसार सीएचसी पर आशा बहुओ ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया और सीएचसी प्रभारी के माध्यम से सीएमओ को मांग पत्र प्रेषित किया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष बृजबाला सिंह, सरोज लता, मीना, रेखा, फूलमती, कुसुम, मीना, उषा आदि मौजूद रही।


मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार सीएचसी पर ब्लाक अध्यक्ष शैल कुमारी के नेतृत्व में आशाओं ने धरना-प्रदर्शन कर साथी की हत्या पर आक्रोश जताया। इस अवसर पर सुषमा, कुंतराजी, शीला, सीमा, संगीता आदि आशा बहुएं मौजूद रही।


सगड़ी संवाददाता के अनुसार पीएचसी अजमतगढ़ पर भी आशाओं ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया और पीएचसी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रभावती, शीला, ज्ञानमति, हेमा, दुर्गावती, लीलावती, कविता, प्रेमशीला आदि मौजूद थी। ठेकमा संवाददाता के अनुसार पीएचसी ठेकमा पर जिलाध्यक्ष विभा राय के नेेतृत्व में धरना प्रदर्शन और शोकसभा की गई। इस अवसर पर जिला संरक्षक उमाशंकर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मीनू सिंह समेत काफी संख्या में आशा बहुएं मौजूद रही।

सीएमओ ने आशा बहुओं के हड़ताल से किया इंकार
आजमगढ़। आशा बहुओं के हड़ताल और पोलियो अभियान पर इसके प्रभाव को लेकर जब सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने आशा बहुओं के हड़ताल से ही इंकार किया। उन्होंने कहा कि आशा बहु कहीं भी हड़ताल पर नहीं रही और उनके द्वारा किसी भी प्रकार के कार्य बहिष्कार की कोई सूचना नहीं है।


इतना ही नहीं जहां तक पोलियो अभियान की बात है तो जब आशाओं का हड़ताल ही नहीं रहा तो फिर कोई प्रभाव कैसे पड़ेगा। जो लोग हड़ताल का दावा कर रहे है, मेरी सूचना के अनुसार उन्हें संगठन के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें