शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर चौराहे पर मंगलवार की सुबह अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। जबकि उसके दो अन्य साथी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बगहिया गांव निवासी रोहित (17) तीन भाइयों में छोटा था। वह कक्षा दस का छात्र था। मंगलवार की सुबह रोहित अपने गांव के दो अन्य मित्रों के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रहा था। बाइक चलाते समय कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। जैसे ही इनकी बाइक शहर के हाफिजपुर चौराहा पर पहुंची कि सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग जब तक रोहित को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते, तब तक उसकी मौत हो गई।