नवनिर्मित नाला क्षतिग्रस्त होने पर भड़के ग्रामीणों ने राजनीपुर नजमो में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि रामचंद्र मिश्रा वाली गली में नाला निर्माण में घटिया मैटेरियल के इस्तेमाल से नाला 30 दिन के अंदर जगह-जगह टूट कर बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों ने सही सामग्री से जल्द नाला पूर्ण कराने की मांग उठाई है। वहीं, बीडीओ ने मामले की जांच की बात कही है।
रानीपुर रजमो में 30 दिन पहले रामचन्द्र मिश्रा वाली गली में राम सिंह पटेल के घर से इमरान शाह के घर तक 200 मीटर नाला बनाया गया था। नाला निर्माण में घटिया किस्म का मैटेरियल लगाने से ये 30 दिनों के अंदर ही टूट गया। नाला गड्ढे में तब्दील हो गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि नाले के दोनों तरफ कच्ची मिट्टी का रास्ता होने से पटिया टूट गई है। मई में इंटरलॉकिंग की जाएगी। वहीं, बीडीओ संतोष नारायण गुप्ता ने कहा कि घाटिया सामग्री लगाने की जांच की जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी। प्रदर्शन करने वालों में इमरान अहमद, मंसूर अहमद, अभिषेक विश्वकर्मा, धीरज विश्वकर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, रहीम, छोटू यादव, गोलू, फुरकान, चंद्रकेश विश्वकर्मा, मनोज, लल्लन, महनता, कालिका, मनोज, शिववचन, मनीष, सलीम आदि थे।