आजमगढ़। बसपा के पूर्व मंत्री हीरा लाल गौतम ने मंगलवार को पल्हनी ब्लाक से सटे कोमल कालोनी, नई कालोनी,और राजभर बस्ती के लोगों की दो माह से नहीं हो रही जल निकासी को लेकर पत्र भेजा और समस्यों से अवगत कराते हुए यथोचित कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया।
भेजे गए पत्र में उन्होंने बतया कि रिहायशी लोगों के जल निकासी का पानी नाली के माध्यम से जाता था। यह नाली रेलवे विभाग से होकर जाती है। रेलवे विभाग द्वारा नाली को बंद कर दिए जाने के कारण पूरी आवादी में गंदे पानी का जलभराव हो गया है। जिसके कारण जहां लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है वही संक्राम रोग फैलने का भय बना हुआ है। उन्होंने बताया कि उक्त आवादी के रिहायशी परिक्षेत्र में स्थित पूर्व नाले को आगे लगभग 200 मीटर नाला निर्माण कर जोड़ दिए जाने से समुचित जन निकासी की समस्या का समाधान किया जाना जनहित में अपरिहार्य है।