फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में जम उड़ा अबीर-गुलाल, रंगीन हुए चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। होली का पर्व शहर के साथ ही ग्रामीणांचल में भी परंपरागत तरीके से मनाया गया। युवाओं की टोली ढोलताशे पर जमकर जश्र मनाई तो वहीं अबीर-गुलाल उड़ाते हुए लोगों ने जगह-जगह डीजे की धुन पर जमकर डांस भी किया। कहीं कपड़ा फाड़ होली तो कहीं सुखी होली का भी नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

जहानागंज संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। होली की मस्ती में लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए तो वहीं रंगों की बौछारों ने भी लोगों को आनंद पहुंचाया। जगह-जगह डीजे के धुन पर युवाओं और बच्चों की टोलियों ने जम कर डांस भी किया। अंबारी संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के माहुल, गोधना, मैगना, अंबारी, पल्थी, दीदारगंज, पुष्पनगर, भेडिय़ा, फूलेश सहित पूरे फूलपुर तहसील क्षेत्र में होली का पर्व गुरुवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। अबीर गुलाल के साथ ही रंगों से लोग सराबोर रहे। शाम होते ही मिलने-मिलाने और खाने-खिलाने का दौर शुरू हो गया। देरशाम रामलीला मैदान पर मटका फोड़ प्रतियागिता भी आयोजित हुई। इसमें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की टोली विजयी रही। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के तहत एसपी ग्रामीण एनपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स लगातार चक्रमण करती नजर आई। फरिहां संवाददाता के अनुसार, होली का हुड़दंग पूरे क्षेत्र में गुरुवार को देखने को मिला। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर उत्साह के साथ त्यौहार मनाया। क्षेत्र के रोवा, फरिहा, खुदादारपुर, संजरपुर, चकिया, परसहा आदि क्षेत्र अति संवेदनशील थे, इसके चलते यहां प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। दोपहर दो बजे तक लोगों ने रंग खेला। इसके बाद, चार बजे से अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलने का दौर देर रात तक चला। फूलपुर संवाददाता के अनुसार, कस्बा में सुबह सात बजे से दो बजे तक लोगों ने होली का हुड़दंग मचाया। कस्बा में श्री हनुमान दल अखाड़ा के प्रबंधक चंचल गुप्ता के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। ढोल मजीरा पर जोगीरा बोलते चल रही युवाओं की टोली ने जम कर होली का जश्र मनाया। रोडवज पर मटका फोड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता लछुकापूरा की टीम को आयोजकों द्वारा पुरस्कृत किया गया। रोडवेज पर कलाकारों ने हैरतअंगेज कारतब दिखाए, जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।
समर्थकों संग पूर्व मंत्री और विधायक ने खेली होली
अतरौलिया। क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग और अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। ग्रामीणांचल में होली का उत्साह देखने लायक था। डीजे के धुनों पर युवाओं की टोली डांस कर रही थी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव और क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव अपने आवास सेनपुर पर होली का जश्र लोगों के साथ मनाते नजर आए। पूर्व मंत्री का आवास पूरी तरह से चुनावी रंग से सराबोर नजर आया।
विज्ञापन

कायम दिखी पुरानी परंपरा, फगुआ पर झूमे लोग
अहरौला। क्षेत्र में परंपरागत होली का नजार आज भी देखने को मिलता है। क्षेत्र के बस्ती भुजवल गांव में पुरानी परंपरा के अनुरूप आज भी बुद्धिजीवी वर्ग के लोग फगुआ गाते हैं। ढोल-मजीरा के साथ यह कार्यक्रम एक पखवारे तक चलता रहता है। होलिका गाड़े जाने के साथ शुरू होने वाले इस फाग कार्यक्रम आयोजन प्रतिदिन कहीं न कहीं अवश्य आयोजित होता है। ढोल-मजीरे के साथ इसकी शुरुआत बसही स्थित शिव मंदिर से होती है और समापन होली के दिन ब्रह्मलीन दुर्वासा महामंडलेश्वर मौनी बाबा की कुटी गहजी बनरपुरा में होता है। गुरुवार को राम जानकी आश्रम गहजी में आयोजित कार्यक्रम में टोली की ओर से जमकर होली खेलने के बाद फगुआ, चैता, पचरा, भजन, गजल गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान योगेंद्र पाठक, वीरेंद्र चौबे, नरसिंह चौबे, यमुना चौबे, रमाशंकर पांडेय, हरिकेश चौबे, लक्ष्मी चौबे, लक्ष्मण दूबे, मुन्ना, डब्लू, भूपति, लाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें