फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में जिलास्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को सुखदेव पहलवान स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लाकों के खिलाडिय़ों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। बालक व बालिका वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरूआत दयाराम यादव व संजय सिंह ने संयुक्त रुप से गुब्बारा उड़ा कर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर किया।100 मीटर बालक वर्ग में अंगद कुमार व बालिका में सोनी यादव, 200 मीटर बालक वर्ग में अंगद कुमार व बालिका में स्मति यादव पहले स्थान पर रही। 400 मीटर बालक में रविंद्र यादव और बालिका में रानी राय, 800 मीटर बालक में प्रदीप यादव और बालिका में किरन वर्मा को पहला स्थान मिला। 15 सौ मीटर बालक में दीपक व बालिका में किरन वर्मा तथा तीन हजार मीटर बालक में सुजीत व बालिका में किरन वर्मा अव्वल रही। दौड़ के बाद गोलाक्षेपण बालिका वर्ग में जूली विश्वकर्मा, डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में जूली विश्वकर्मा, लंबी कूद बालिका वर्ग में डिंपल पटेल, बालक वर्ग में रविंद्र यादव पहले स्थान पर रहे। वॉलीबाल प्रतियोगिता बालिका वर्ग में विकास खंड अजमतगढ़ और बालक वर्ग में पल्हनी ब्लाक अव्वल रहे। समापन अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी राजनरायण प्रसाद और समाजसेवी भोला सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी जगदीश प्रसाद यादव, अरविंद अस्थाना, शास्त्राजीत यादव, सुरेश चंद्र, वीरेंद्र सिंह, सत्यवान सिंह, रणधीर कुमार आदि मौजूद रहे।

सम्मान समारोह में सम्मानित हुई प्रतिभाशाली छात्राएं
फूलपुर। तहसील क्षेत्र के चकनूरी गांव स्थित आदर्श ज्ञानोदय स्कूल में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं को नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

युवा विकास मंच के संयोजक सियाराम मौर्य नवीन ने कहा कि स्कूलों में शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कार सिखाने का काम भी आवश्यक है। खासतौर से बालिकाओं की शिक्षा पर अधिक ध्यान देने की जरुरत है। इस दौरान शिवांगी यादव, स्मृति मौर्य, अंजू यादव, महिमा यादव, चंदा प्रजापति, रीतिका विश्वकर्मा, मंजू मौर्या, बविता प्रजापति, तारा मिश्रा, रंगीला भारती को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य शकुंतला मौर्य और संचालन कैलाश मौर्य ने किया। इस मौके पर रामनारायण एडवोकेट, देवतादीन मौर्य, बरखू यादव, घनश्याम यादव, कुमारी गुलिश्ता खान, खलिकुज्जमा, अजीत, अरुण आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें