गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में होने वाले पुलिस परेड की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मंगलवार को पुलिस लाइन के मैदान में महिला पुलिसकर्मी, पुलिस के जवान, होमगार्ड, एनसीसी, ट्रैफिक विभाग, क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने फुल ड्रेस रिहर्सल किया । कई दिनों से चल रहा यह पूरा कार्यक्रम स्वयं पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के नेतृत्व में हो रहा है। पुलिस का पूरा प्रयास है कि इस वर्ष 26 जनवरी के दिन पुलिस बीते कई वर्षों का अपने कार्यक्रमों के जरिए रिकार्ड तोडना है। पुलिस के जवान भी अपनी-अपनी टीम का बेहतर प्रदर्शन दिखाने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगाए हुए हैं।