फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आंदोलित हुए राजस्व संग्रह अमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित है। बुधवार को तहसील मुख्यालयों पर कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन जारी रहा। आंदोलित संग्रह अमीनों ने मांग पूरी न होने की स्थिति में आंदोलन को आगे बढने पर भी विचार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरिहर सिंह ने कहा कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिए जाने संबंधित व्यवस्था नियमावली में किए जाने, वेतन ग्रेड में बढ़ोत्तरी, वसूली में वृद्धि के लिए पर्यवेक्षकों की जबाबदेही तय करने, एसडीएम स्तर पर मासिक व जिलाधिकारी स्तर पर तैमासिक बैठक आयोजित किए जाने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर संगठन के लोग आंदोलित है। बार-बार के पत्रक भेजने के बाद सिर्फ शासन-प्रशासन आश्वासन ही दे रहा है। जिसके चलते ही वे धरना-प्रदर्शन को बाध्य हुए है। सदर तहसील में चल रहे धरने को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला महामंत्री अनिल तिवारी ने भी संबोधित ़किया। इस अवसर पर रामसूरत, ओम प्रकाश दूबे, अरविंद कुमार अस्थाना, रामनरायन, राजकुमार, सुदर्शन, हवलदार, सुबेदार आदि मौजूद रहे। बूढनपुर संवाददाता के अनुसार 11 सूत्री मांगों को लेकर संग्रह अमीनों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष रामकिशोर यादव, रामजीत, लल्लन सिंह, उमाशंकर सिंह, देवकीनंदन पांडेय, हरिश्चंद्र, जनार्दन, रामचरन, श्यामबहादुर, रविंद्रनाथ, रामइंदर, अंबिका, धर्मचंद्र, संजय, धीरेंद्र, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें