फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी पर होगा सामूहिक विवाह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आजाद कल्याण समाज सेवा समिति की ओर से लगातार 16वें वर्ष बोंगरिया स्थित पौहारी बाबा के स्थान पर बसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने सोमवार को तमसा प्रेम क्लब में पत्रकारों से कहा कि सामूहिक विवाह में हर दंपति को समिति की ओर से उपहार स्वरूप गृहस्थी के सामान दिए जाएंगे। दंपतियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से लाभान्वित कर प्रशासन भी सहयोग दे रहा है। व्यवस्थापक अरुण सिंह ने बताया कि समाज में विवाह में दिखावे पर जो खर्च होता है, इससे तमाम गरीब बेटियों की विवाह में समस्या उत्पन्न हो रही है। समिति सचिव बृजभूषण रजक बेचन ने बताया कि समाज में दहेज एक समस्या बनी हुई है। इस समस्या को खत्म करने के लिए संस्था बैनर, पोस्टर, दीवाल लेखन, पेंटिग प्रतियोगिता, चट्टी चौराहों पर गीतों के माध्यम से दानव रूपी दहेज को खत्म करने के लिए प्रयासरत है। इस मौके पर विपिन्न सिंह, संतोष चौहान, कोषाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पुट्टू, वरूण चौहान, अब्बास हैदर अली, सोमल यादव, मंसूर अहमद, उत्तम सरोज, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें