फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वेक्षण टीम ने जाना लालगंज नगर पंचायत का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर केंद्र सरकार की टीम ने सोमवार को नगर पंचायत लालगंज का दौरा किया। वरिष्ठ मुल्यांकन कर्ता योगेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम ने मिशन के तहत किए गए प्रचार-प्रसार, खुले में शौच की निगरानी टीम के कार्य, कर्मचारियों की उपस्थिति, वेतन आदि के रजिस्टरों की जांच किया। इसके साथ ही नगरवासी कचड़ा डिब्बे में रखते है या नहीं, सफाई कर्मचारी डिब्बों से कचड़ा ले जाते है या नहीं, कचरा कहा गिराया जाता है, कचरे से कंपोस्ट बनाने की व्यवस्था आदि का भी हाल जाना। सर्वे टीम के नगर पंचायत परिसर में पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था। टीम में प्रिंस कुमार यादव और सौरभ यादव भी शामिल रहे। इस दौरान ईओ रामबचन यादव, लिपिक ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, सफाई नायक चंद्रमणि, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें