आजमगढ़। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव और उनके पुत्र प्रणीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को यूपी केसरी को सम्मानित किया। सम्मानित किए गए रमाशंकर यादव जहानागंज ब्लाक के धरवारा गांव के रहने वाले हैं।
चार दिसंबर को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रमाशंकर यादव को यूपी केसरी का सम्मान प्रदान किया था। रमाशंकर आठ बार स्टेट विजेता और पांच बार नेशनल विजेता रह चुके हैं। बीते दिनों बलिया के सिकंदरपुर में हुए अंतर्राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में उन्होंने पाकिस्तान के पहलवान को पटकनी दी थी। शीला श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के प्रतिभाओं का सम्मान करके वह हमेशा खुद को सम्मानित महसूस करती हैं। अनिलेश यादव, अखिलेश यादव, श्याम सुंदर, अभय सिंह, लल्लू सोनकर, विनीत सिंह, रहीमुद्दीन खान, अभिषेक सिंह, रामकेश यादव, संगम राय, शुभम स्वरूप, विशाल, अर्जुन आदि लोग मौजूद रहे।