फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय मिलीभगत से हो रहा फल-सब्जी का अवैध व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फल एवं सब्जी विक्रेता संरक्षक समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मंडी परिषद के संभागीय उपनिदेशक प्रशासन को पत्रक सौंपा। इसमें अविलंब अवैध फल और सब्जी की खरीद-फरोख्त रुकवाने की मांग की गई। प्रतिनिधिंडल ने बताया कि विभागीय मिलीभगत से कुछ बगैर लाइसेंस धारक केला, अनार, सेब, अमरूद, पपीता आदि फल की अवैध खरीद-फरोख्त पालिका चौक, कालीनगंज, नरौली मुकेरीगंज, मुनरा सराय आदि स्थानों पर कर रहे हैं। मंडी शुल्क एवं विकास शुल्क के कोष को भारी क्षति पहुंचाई जा रही है। ऐसे व्यापार से नवीन फल और सब्जी मंडी से सम्बद्ध व्यापारियों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा हैं। अवैध व्यापार को रोकने के लिए सचिव, डीडीए से कई बार लिखित की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि विभाग में एक ही पटल पर लंबे समय से तैनात कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से विभाग को चपत लगाई जा रही है। इस मौके पर भरत प्रसाद सोनकर, अशोक कुमार सोनकर, लालबहादुर यादव, त्रिभुवन प्रसाद सोनकर, अनिल कुमार मौर्य, हरिश्चन्द सोनकर, अच्छेलाल गोंड़, मनोज कुमार, नन्दू यादव, कल्लू , हरिश्चन्द मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें