फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जगहों को छोड़ प्वाइ्टं से ऊपर नहीं पहुंचा कांग्रेस का प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अपनी खोई जमीन को दोबारा हासिल करने की तैयारी में जुटी कांग्रेस को नगर निकाय चुनाव में भी निराशा का सामना करना पड़ा। आजमगढ़ नगपालिका और निजामाबाद नगर पंचायत को छोड़ दें तो कांग्रेस प्रत्याशियों के वोटों का प्रतिशत प्वाइंट में ही रहा। यहां तक कि किसी नगरपालिका या नगर पंचायत में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी टाप थ्री में जगह बनाने में भी कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन

कभी कांग्रेस का गढ़ माने जाने आजमगढ़ में अब कांग्रेस अपनी खोई ताकत को हासिल करने की तैयारी में जुटी है। लेकिन उसका जनाधार बढ़ने के बजाए घटता नजर आ रहा है। पार्टी ने दोनो नगरपालिकाओं सहित आठ नगर पंचायतों में अपने प्रत्याशी उतारे थे। लेकिन पार्टी का कोई भी प्रत्याशी निर्दलियों को टक्कर देता नजर नहीं आया। जिसका परिणाम हुआ पार्टी प्रत्याशी को मिले मतदान का प्रतिशत प्वाइंट में ही सीमित होकर रह गया। पार्टी ने आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र से डा. रमेश चंद्र शर्मा को उम्मीदवार बनाया था। उन्हें सातवां स्थान मिला, उन्हें मतगणना के दौरान कुल वैध मतों का 1.95 प्रतिशत मत प्राप्त हुआ। पार्टी ने मुबाकरपुर नगरपालिका क्षेत्र से शाहिना को उम्मीदवार बनाया था। जो 145 वोट पाकर 12वें स्थान पर रहीं। उन्हें मतगणना के दौरान कुल वैध मतों का 0.33 प्रतिशत मत प्राप्त हुआ।
नगर पंचायतों की स्थिति देखें तो पार्टी ने मेंहनगर, अजमतगढ़ और माहुल में प्रत्याशी नहीं उतारे थे। लेकिन जिन जगहों पर उतारे वहां से भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। जीयनपुर में पार्टी ने शरद चंद्र को प्रत्याशी बनाया। 33 मत प्राप्त कर वह 12 स्थान पर रहे उन्हें मतगणना में कुल वैध मतों का 0.63 प्रतिशत मत मिला। सरायमीर में पार्टी की उम्मीदवार कमरायसा 27 मत पाकर आठवें स्थान पर रहीं। उन्हें मतगणना में वैध कुल मतों का 0.33 प्रतिशत मत मिला। अतरौलिया में पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र को 45 मतों के साथ छठवें स्थान पर रहे। उन्हें मतगणना में कुल वैध मतों का 0.96 प्रतिशत मत मिला। महराजगंज से पार्टी प्रत्याशी सुधा 18 मत पाकर पांचवें स्थान पर रहीं। उन्हें कुल वैध मतों का 0.49 प्रतिशत मत प्राप्त हुआ। फूलपुर में पार्टी प्रत्याशी अभिमन्यु गुप्ता 32 मतों के साथ आठवें स्थान पर रहे। उन्हें कुल वैध मतों का 0.81 प्रतिशत मत मिला। निजामाबाद में पार्टी प्रत्याशी साबिरा 73 मतों पाकर आठवें स्थान पर रहीं। उन्हें कुल वैध मतों का 1.24 प्रतिशतस्त्रत्त्मत प्राप्त हुआ। बिलरियागंज में पार्टी प्रत्याशी शमीम अहमद 11 मत पाकर 11 वें स्थान पर रहे। उन्हें कुल वैध मतों का 0.18 प्रतिशत मत मिला। नव गठित नगर पंचायत माहुल में पार्टी प्रत्याशी अबूूशाद 10 मतों के साथ 15 स्थान पर रहे। उन्हें मतगणना में कुल वैध मतों का 0.18 प्रतिशत मत प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें