फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का ठेका न हटने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। प्राथमिक विद्यालय बस्ती भुजबल के शिक्षक और छात्रों ने शुक्रवार को स्कूल के सामने से शराब का ठेका न हटने, शराबियों द्वारा रोज स्कूल परिसर और कमरों में शराब की शीशी आदि छोड़े जाने से नाराज होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने शराब के ठेके को स्कूल के पास से अन्यत्र हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपने हाथों में विभिन्न स्लोगनों से सजी हुई तख्तियां उठाई हुई थी। छात्रों द्वारा ‘अब हम बदबू नही सहेंगे, शराब का ठेका दूर करो, विद्या के मंदिर मे गंदगी नहीं चलेंगी’ आदि तरह-तरह के नारे लगाए जा रहे थे। यहांँ अंग्रेजी शराब ठेका, देशी, भांग का भी ठेका तीनों प्राथमिक स्कूल के सामने है। इसके बगल में ही शिव मंदिर भी है। इसके पहले भी लोग बच्चों के भविष्य और मंदिर की पवित्रता के लिए प्रदर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री स्तर तक शिकायत हुई। ठेका हटाने का आदेश भी हो चुका है लेकिन ठेकेदार पर इस आदेश का कोई असर नहीं है। इसके चलते मंदिर और स्कूल मे शराब की शीशी और अंडे के टुकड़े आदि बिखरे रहते हैं। अगल बगल के लोग कचरा भी स्कूल के सामने फेंक कर कचरे का ढेर लगा दिए हैं जिससे स्कूल में पढ़ना मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका सरोज यादव, समाज सेवी लक्ष्मी चौबे आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें