फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्र शुभारंभ के साथ बाल टीकाकरण के प्रथम पोस्टर को किया लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। सगड़ी तहसील अंजानशहीद स्थित मिर्जा अहसनुल्लाह बेग गर्ल्स पीजी कालेज के बीटीसी सत्र 2017..2019 का शुभारंभ शुक्रवार को मंडलायुक्त के रविंद्र नायक ने किया। इसके बाद उन्होंने वायस आफ आजमगढ़ सामुदायिक रेडियो पर लोगों से जनसंवाद किया और बाल टीकाकरण में पुरुषों की भागीदारी अभियान का प्रथम पोस्टर लांच किया। मंडलायुक्त ने कहा कि समाज को चेतना देने के लिए जो बीड़ा उठाया गया है वह सराहनीय है। जनपद में कुपोषण अधिक है जो देश और समाज के विकास में बाधा पैदा कर रहा है। लोगों में समस्त टीकाकरण के लिए पुरुषों को आगे आना होगा जिससे बच्चो को बीमारियों से बचाया जा सके। इसके लिए जनजागरूकता की जरूरत है। प्रबंधक मिर्जा आरिफ बेग ने गांव के नजदा पुत्री फरहान को एलकेजी से परास्नातक की शिक्षा संस्था से मुफ्त देने के लिए संस्था की तरफ से गोद लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. मोहम्मद शाहेदीन, प्रधानाचार्य इसरत जहां, फरीद आलम, मो. सोफियान, मिर्जा मुराद बेग, अनवर बेग, मिर्जा अर्सलान बेग आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मिर्जा महफूज बेग और संचालन सीमा भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें