फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-टेंडरिंग में ठेकेदारों ने लगाया धांधली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगरपालिका परिषद आजमगढ़ के पंजीकृत ठेकेदारों ने बुधवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को ज्ञापन सौंपा। ठेकेदारों ने नगरपालिका द्वारा सामान आपूर्ति के लिए निकाली निविदा के गलत होने की बात कहते हुए इसे रोकने की मांग की।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने जिलाधिकारी को बताया कि नगरपालिका द्वारा 16 अक्तूबर को ई-टेंडर के माध्यम से निविदा आमंत्रित की गई थी। जिसे भरने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर दोपहर दो बजे तक ही थी। निविदा में जो समय दिया गया था इस दौरान लगातार बैंक और दफ्तर बंद थे। जिसके कारण बहुत से ठेकेदार निविदा नहीं भर सके। आमंत्रित निविदा की नोटिस में नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत निर्माण कार्यों, आपूर्ति कार्यों और जलकल विभाग में आपूर्ति और निर्माण कार्यों की निविदा दी गई है। जलकल विभाग की निविदा में विभाग के पंजीकृत ठेकेदारों से आपूर्त और निर्माण कार्यों की निविदा स्वीकृति की जा रही है। लेकिन नगरपालिका द्वारा ठेकेदारों द्वारा दी गई निविदा को अस्वीकृत कर दिया गया है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी का कहना है कि आपूर्ति की निविदा सिर्फ फर्म के अधिकृत डीलरों की स्वीकार होगी। जबकि निविदा में ठेकेदार/फर्म के अधिकृत डीलरों की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। ऐसे में हमारी मांग है कि उक्त निविदा पर रोक लगाई जाए। जिलाधिकारी ने ठेकेदारों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें