फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में लापरवाही पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। धान खरीद को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में प्रशिक्षण और ई-उपार्जन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें धान खरीद को लेकर केंद्र प्रभारियों और अधिकारियों आवश्यक निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया है कि धान खरीद वर्ष 2017-18 में ऑनलाइन खरीद की जाएगी जिसके लिए कृषकों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। कृषक खाद्य विभाग के पोर्टल पर किसी भी जन सुविधा केंद्र या साइबर कैफे से पंजीकरण करा सकते हैं। शासन द्वारा धान का समर्थन मूल्य कॉमन धान 1550 और ग्रेड ए 1590 रुपये प्रति कुंतल घोषित किया गया है। समर्थन मूल्य के अतिरिक्त किसानों को उतराई, छनाई/सफाई के लिए 15 रुपये प्रति कुंतल की दर से भुगतान समर्थन मूल्य के साथ किया जाएगा। धान खरीद के लिए जनपद में कुल 46 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। धान खरीद एक नवंबर से शुरू होगा। इसलिए खरीद संबंधी पूरी तैयारी 25 अक्टूबर तक अवश्य कर लिया जाए। उन्होंने बताया कि जनपद में धान खरीद के लिए खाद्य विभाग के 14, पीसीएफ के 24, यूपीएग्रो के चार, कर्मचारी कल्याण निगम के दो और भारतीय खाद्य निगम के दो इस प्रकार कुल 46 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने एफसीआई के क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने की आवयकता बताई।
जिलाधिकारी ने कार्यशाला में उपस्थित सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे धान खरीद व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखें और क्रय केंद्रों की चेकिंग करते रहें। किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस कार्य में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सभी धान क्रय केंद्रों पर बैनर लगा होना चाहिए जिस पर टोल फ्री नंबर-1800 1800 150 अंकित होना चाहिए। केंद्र पर बैंक का नाम, धान की गुण विनिर्दिष्टियां का प्रदर्शन अवश्य होना चाहिए। क्रय केन्द्र राजपत्रित अवकाश एवं रविवारीय अवकाश को छोड़कर प्रत्येक दिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी धान खरीद, उप जिलाधिकारीगण पीसीएफ, एग्रो, सहकारिता, सूचना, एफसीआई आदि विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें