फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वो पर खलल डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। तहसील सभागार परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक में उपजिलाधिकारी अशोक सिंह ने कहा कि पर्व पर कोई नई परंपरा नहीं रखी जाएगी। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अशोक सिंह ने लोगों से पर्वो पर शांति और भाईचारा बनाए रखने का अनुरोध किया। कहा कि मुहर्रम और दशहरा मिलकर मनाएं। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने लोगों से पुलिस को सहयोग करने को कहा। कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो बताएं। साथ ही अराजक तत्वों के बारे पुलिस को जानकारी दें। यदि कोई त्योहारों मे खलल डालने की कोशिश करेगा तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर एसओ चंद्र भाष्कर द्धिवेदी, पूर्व चेयरमैन विरेंद्र आर्य, सत्यनरायन सेठ, सुभाष जयसवाल, सुनील, कमर अहमद, शाहीद खांन आदि उपस्थित रहे। वहीं अंबारी संवाददाता के अनुसार दीदारगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीनानाथ पांडेय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा पंडाल में अश्लील गीतों न बजाएं। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर पाबंदी रहेगी। इस मौके पर दिनेश जायसवाल, मनीष सिंह, इंद्रपति सिंह, राम अचल राजभर, सेराज अहमद, मो. कौशर, घनश्याम यादव, दुलारे खां, अंबिका गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें