फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों से गांव को खुले में शौच से मुक्त कराने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत चिह्नित ग्राम पंचायतों के प्रधानों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह में किया गया। मंडलायुक्त के रविन्द्र नायक ने कहा कि हमारी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलित कुप्रथाओं से आम नागरिक को आजादी दिलाना तथा स्वच्छ व स्वस्थ समाज की स्थापना करना है। मंडलायुक्त ने ग्राम पंचायतों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुरस्कार के माध्यम से लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। पूर्व भारतीय विदेश सेवा एवं सलाहकार भारत सरकार पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय राकेश मैत्रेय ने भी अपने अनुभव व्यक्त किया। सभी प्रधानों को अपने गांवों को खुले में शौच से मुक्त करने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, डीपीआरओ जितेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजू पटेल मंडलीय सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें