फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं के बाद भी ओवरलोडिंग पर नहीं लग रही लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। ओवरलोडिंग के कारण प्रतिदिन अनेक दुर्घटनाएं होती हैं जिसमें लोगों की जान भी जाती है। इसके बाद भी जनपद में ओवरलोडिंग पर लगाम नहीं लग पा रही है। कुछ ऐसा ही हाल लालगंज बाजार में भी देखने को मिल रहा है। बाजार से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में आटो रिक्शा और चार पहिया वाहन चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर गुजरते हैं। स्थानीय पुलिस सबकुछ देखते हुए भी आंखें बंद किए रहती है।
विज्ञापन

लालगंज से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में आटो रिक्शा और चार पहिया वाहन सवारियां लेकर परमानपुर, चंदवक, बिंद्राबाजार, आजमगढ़ और वाराणसी के लिए जाते हैं। लेकिन यह चार पहिया वाहन अपनी क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाते हैं। जिससे इनके हमेशा पलटने का डर बना रहता है जिससे किसी समय दुर्घटना होने की संभावना रहती है। स्थानीय निवासी कृष्णकुमार मोदनवाल ने कहा कि आटोरिक्शा और चार पहिया वाहन ओवरलोड कर के यात्रियों से चलना खतरे से खाली नहीं है। जिससे किसी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। गाड़ियों पर सवारियां अगल-बगल लटकी रहती हैं। लालगंज निवासी ज्वाला ने बताया कि शासन और प्रशासन के उच्च अधिकारी प्रतिदिन ओवरलोड गाडिय़ां देखते हैं फिर भी ओवरलोड गाडिय़ों को रोकने की जहमत नहीं उठाते। पकड़ी खुर्द निवासी मोहन सिंह ने कहा कि ओवरलोड गाडिय़ों पर नियंत्रण लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है जिससे भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। सलहरा निवासी अनिल ने बताया कि चौराहा चट्टी पर पुलिस विभाग के अधिकारी बैठे रहते हैं फिर भी इन ओवरलोड गाडिय़ों को रोकने से परहेज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें