फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में बाढ़ से लेट हुई गोदान एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां । देश की आर्थिक राजधानी मुंबई हुई बारिश का असर अब ट्रेनों पर भी दिखने लगा है। मुंबई से चलने वाली ट्रेनें विलंब से अपने गंतव्य तक पहुंच रही है। जिसके कारण इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुंबई से चलकर शाहगंज, आजमगढ़ के रास्ते गोरखपुर को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस गुरुवार को आठ घंटे विलंब से आजमगढ़ स्टेशन पहुुंची। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करने वालों की भी काफी भीड़ थी। वहीं 11060 छपरा-मुंबई साढ़े चार घंटा, 146050 सरयू यमुना छह घंटा बिलंब से आजमगढ़ स्टेशन पर आई। खुरासन रोड रेलवे स्टेशन मास्टर उमेश कुमार ने बताया कि मुंबई में लगातार हो रही बारिश के चलते उधर से आने वाली ट्रेनें काफी विलंब से आ रही हैं। एलटीटी मुंबई से आने वाली गोदान अभी रास्ते में है रात 11 बजे के बाद आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें