फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभेद होगी सीएम की सुरक्षा, चार एसपी संभालेंगे कमान

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आने से पहले तैयारी तेज
विज्ञापन
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के रौनापार थाना क्षेत्र के रामनगर कुकरौछी स्थित गंगागौरी महाविद्यालय में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री वितरित करने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा अभेद्य किले की तरह होगी। सुरक्षा व्यावस्था की कमान चार एसपी संभालेंगे। तीन कंपनी पीएससी, 250 कांस्टेबल, 100 एसआई, 14 एसओ और नौ सीओ सुरक्षा के लिए रहेंगे। सात बैरीकेडिंग की सुरक्षा के बाद मंच के पास कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित करने और बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर एक बजे हेलीकाप्टर से रामनगर कुकरौछी स्थित गंगागौरी महाविद्यालय में बने हेलीपैड पर उतरेंगे।
आधे घंटे तक बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण करने के बाद आगे के लिए हेलीकाप्टर से रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के हाथों से मंच पर 15 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री दी जाएगी। इसके अलावा एक हजार बाढ़ पीड़ितों को कार्यक्रम स्थल पर राहत सामग्री दी जाएगी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा अभेद्य किले की तरह होगी। जिले से एसपी अजय साहनी, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सिटी सुभाष चंद गंगवार और मऊ के एसपी अभिषेक यादव सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इसके अलावा सुरक्षा के लिए तीन कंपनी पीएसी, 250 कांस्टेबल, 100 एसआई, 14 एसओ और नौ सीओ को लगाया गया है। हेलीपैड से सौ मीटर की दूरी पर मंच बनाया गया है। हाजीपुर मार्ग से आम लोगों को कार्यक्रम स्थल पर आने के लिए प्रवेश दिया जाएगा। रास्ते में सात स्थानों पर बैरीकेडिंग की गई है। प्रत्येक बैरीकेडिंग पर एसओ के साथ अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। एक व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए दो बैरीकेडिंग पर चेकिंग से गुजरना होगा। कार्यक्रम स्थल से 500 मीटर दूर मोतीलाल नेहरू इंटर कालेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां से पैदल ही लोगों को कार्यक्रम स्थल तक जाना होगा। मंच पर कुल 15 वीआईपी के बैठने की व्ययवस्था की जा रही है। कार्यक्रम स्थल की ओर से बने कालेज भवन की खिड़कियों को भी सुरक्षा की दृष्टि से बंद करा दिया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में सीएम के लिए सेफ हाउस बनाया गया है। दो फायर ब्रिगेड और तीन एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी। सभी एंबुलेंस पर डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ दवाओं के साथ मुस्तैद होगा। प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुर पर भी एक एंबुलेंस, डाक्टर, स्टाफ और पुलिस की व्यवस्था की गई है। एसपी ग्रामीण एवं कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा में किसी किस्म की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वाराणसी जोन के आसपास के जिलों से फोर्स मंगाई गई है। पुलिस बल पहुंचना लगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें