फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्मॉण का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हनी। जनपद में नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव उर्जा आलोक कुमार का शुक्रवार को जनपद आगमन हुआ। सबसे पहले उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद मंडलायुक्त सभागार में बिजली विभाग के अधिकारियों के पेंच कसे। इसके बाद प्रमुख सचिव ने सिधारी रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने तहबतपुर ब्लाक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनी सड़क का निरीक्षण किया। सड़क पर बने गड्ढों पर अधिकारियों को फटकारा। वारंटी पीरियड में सड़क होने के कारण उसे तुरंत दुरुस्त कराने को कहा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था राज्य सेतु निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर से कार्य के पूर्ण होने के तिथि की जानकारी ली। प्रोजेक्ट मैनेजर एनके तिवारी ने बताया कि इस ओवरब्रिज का निर्माण मार्च 2018 में पूरा होना है। इस पर प्रमुख सचिव ने कहा कि जिस हिसाब से निर्माण कार्य चल रहा है उससे नहीं लगता कि यह प्रोजेक्ट समय पर पूरा होगा। इसलिए इसके निर्माण में तेजी लाए। इस प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि रेलवे विभाग सहयोग नहीं कर रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि यह सब मैं नहीं सुनना चाहता। अगली बार आऊंगा तो मुझे कार्य में तेजी नजर आनी चाहिए। इसके लिए रेलवे विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर कार्य में तेजी लाएं। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने सर्विस लेन न बनने से होने वाली परेशानियों से प्रमुख सचिव को अवगत कराया। इस पर उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से कहा कि बिना सर्विस लेन बनाए निर्माण कैसे शुरू कर दिया। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर को सबसे पहले सर्विस लेन बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें