फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। डीएम ने स्वतंत्रता दिवस पर शहर के सभी चौराहों के साथ सरकारी भवनों पर 14 और 15 अगस्त की रात को रोशनी करने के निर्देश दिए। मलिन बस्तियों और नगर क्षेत्र में स्थापित मूर्तियों की सफाई कराने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को सुबह साढ़े छह बजे राजकीय बालिका इंटर कालेज से प्रभात फेरी निकाली जाएगी सुबह आठ बजे सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस दौरान सभी विभागीय अधिकारी/कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेगें। अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा। इस दिन जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। सुबह 9.00 बजे शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण होगा। इसी प्रकार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। 11.00 बजे से स्कूल, कालेज के सामने मानव श्रृंखला बनाई जाएगी, एनसीसी कैडेट्स की ओर से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। संचालन अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने किया। इस मौके अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, एसडीएम सदर प्रशांत कुमार, सीओ सच्चिदानंद, डीपीआरओ जितेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें