आजमगढ़ (ब्यूरो)। क्षेत्र पंचायत मार्टिनगंज और हरैया में 16 जुलाई को ब्लाक प्रमुख पद के लिए होने वाले उपनिर्वाचन के लिए निरक्षर, दृष्टिबाधित और अन्य कारण से अशक्त मतदाता को साथी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए उसे मतदान से 48 घंटे पूर्व सहायक निर्वाचन अधिकारी के यहां आवेदन करना होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र और शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले को साक्षर माना जाएगा। दृष्टिबाधित या अन्य अशक्त व्यक्ति को मेडिकल सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा। सहायक या साथी मतदाता के माता-पिता, पुत्र-पुत्री, भाई-बहन या पति-पत्नी में से ही एक व्यक्ति को अनुमति दी जाएगी। जिसने 21 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो।