फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 1.70 लाख को नहीं मिला डीबीटी का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के परिषदीय विद्यालय में अप्रैल से कक्षाएं संचालित हो रही है, मगर चार महीने बाद अभी तक एक लाख 77 हजार से अधिक बच्चों को डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना का लाभ नहीं मिल सका है। ऐसे में लाभ से वंचित छात्र-छात्राएं बिना यूनिफार्म, जूता, मोजा के विद्यालय आ रहे हैं।
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2024-25 में आजमगढ़ नगर पालिका, पल्हनी, फूलपुर, पल्हना, लालगंज, रानी की सराय, मिर्जापुर, अतरौलिया, अहरौला, महराजगंज, पवई, तहबरपुर, मेंहनगर, माहम्मदपुर, हरैया, अजमतगढ़, बिलरियागंज, जहानागंज कोयलसा, तरवां, ठेकमा, मार्टीनगंज और सठियांव शिक्षा क्षेत्रों के 2,706 परिषदीय विद्यालय में कुल तीन लाख 14 हजार 855 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इस बार शासन स्तर से परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को समय से किताबें, यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, बैग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ के स्तर से एक साथ 1.44 बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1200-1200 रुपये ट्रांसफर किए गए। विभाग की मानें तो तीन लाख आठ हजार 147 बच्चों व अभिभावकों का आधार वेरिफाई किया जा चुका है। 629 बच्चों व अभिभावकों का आधार अभी तक वेरिफाई नहीं हो सका है। वहीं 6708 बच्चों व अभिभावकों का आधार वेरिफाइंग पेंडिंग में है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। बीएसए राजीव पाठक ने बताया कि जिनका आधार सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उनके खाते में बहुत जल्द ही धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें