फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 168 शिकायतें आईं, मौके पर सिर्फ 19 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जिलों की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 168 शिकायतें प्राप्त हुईं। हालांकि, इनमें से 19 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका, जिससे कई फरियादी निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

बता दें कि सगड़ी तहसील में जिलाधिकारी के शामिल होने की संभावना थी, लेकिन मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के चलते जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार विवेकानंद की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया।
प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 80 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे, जबकि 22 शिकायतें पुलिस से जुड़ी थीं और 21 प्रार्थना पत्र विकास व अन्य विभागों के थे।
विज्ञापन

इस दौरान नायब तहसीलदार विवेकानंद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को बार-बार जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।
उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद संबंधी मामलों में दोनों पक्षों को सुनकर आपसी सहमति से समाधान करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह, नायब तहसीलदार विवेकानंद, निजामुद्दीन, शेषनाथ मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें