फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue in Azamgarh: डेंगू मरीजों के लिए जिले में 165 बेड आरक्षित, CM Yogi ने दिए निर्देश

Sun, 20 Nov 2022 07:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

संदिग्ध बुखार (डेंगू) शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक कहर ढ़ा रहा है। हर घर में बुखार के रोगी मौजूद हैं। जिसमें वायरल बुखार तो हैं ही वहीं डेंगू के मरीज भी जोरों पर मिल रहे हैं। जिले का मुबारकपुर क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में चिन्हित है। तो वहीं शहर में भी काफी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के बेड भले ही खाली हैं लेकिन प्राइवेट अस्पतालों के बेड संदिग्ध बुखार रोगियों से पटे हुए हैं।
विज्ञापन
डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बाद अब जिला ही नहीं पूरा प्रदेश डेंगू के डंक से बेहाल है। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल की तरह अब डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी जिले में बेड सुरक्षित करते हुए डेडीकेटेड डेंगू अस्पताल स्थापित करने का निर्देश दिया है। इसके तहत जिले में कुल 165 बेड सुरक्षित कर लिए गए है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग जिले में किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी होने का दावा कर रहा है।

विज्ञापन

संदिग्ध बुखार (डेंगू) शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक कहर ढ़ा रहा है। हर घर में बुखार के रोगी मौजूद हैं। जिसमें वायरल बुखार तो हैं ही वहीं डेंगू के मरीज भी जोरों पर मिल रहे हैं। जिले का मुबारकपुर क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में चिन्हित है। तो वहीं शहर में भी काफी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के बेड भले ही खाली हैं लेकिन प्राइवेट अस्पतालों के बेड संदिग्ध बुखार रोगियों से पटे हुए हैं। ऐसा ही कुछ हाल प्राइवेट अस्पताल के ओपीडी का भी देखने को मिल रहा है। हीमोग्लोविन व प्लेटलेट की कमी ज्यादातर बुखार रोगियों में देखने को मिल रही है। सीएम के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुल 40 बेड का डेडीकेटेड डेंगू अस्पताल बनाया है। इसके तहत सर्वाधिक 30 बेड राजकीय मेडिकल कालेज में सुरक्षित किए गए है। वहीं 10 बेड जिला मंडलीय अस्पताल में भी सुरक्षित किए है। 40 बेड के इस डेडीकेटेड डेंगू अस्पताल के अलावा 22 सीएचसी व तीन पीएचसी पर भी स्वास्थ्य विभाग ने पांच-पांच बेड डेंगू के मरीजों के लिए सुरक्षित करा दिया है। इन बेडों पर मच्छरदानी से लेकर हर जरूरी व्यवस्थाओं को स्वास्थ्य विभाग ने पूर्ण किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें