फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाया 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। कस्बा स्थित यूनियन बैंक की शाखा के भूतल पर लगे एटीएम से शनिवार को जालसाजों ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल दिया और फिर उसके खाते से कई बार में 50 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दिया है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत पूरा बदलही गांव निवासी विजय बहादुर के पिता राम सिंह का खाता अहरौला थाना के यूबीआई खजूरी शाखा में है। शनिवार को विजय बहादुर अपने पिता का एटीएम कार्ड लेकर अहरौला कस्बा स्थित यूबीआई के भूतल पर लगे एटीएम पर पैसा निकालने के लिए आया था। पैसा न निकलने पर पीछे खड़े कुछ युवक मदद को आगे आए। इसी दौरान विजय का एटीएम बदल दिया गया। पैसा न निकलने पर विजय वापस जाने लगा। इसी दौरान पिता के मोबाइल पर एक के बाद एक कर कई मैसेज आए। जिससे पता चला कि उनके खाते से कुल 50 हजार रुपये निकाल लिए गए है। इस पर पिता राम सिंह ने तत्काल बेटे को फोन किया। जिस पर बेटे ने पैसा न निकलने की बात बताया। इसके बाद पीड़ित यूबीआई शाखा पर पहुंचा और अपना एटीएम कार्ड चेक कराया तो वह किसी और के नाम का निकला। इतना ही नहीं पिता के खाते को चेक कराने पर ज्ञात हुआ कि यूबीआई फूलवरिया के एटीएम से पैसा निकाला गया है। पीड़ित ने बैंक को सूचना देने के साथ ही अहरौला पुलिस को भी घटना की सूचना दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें