फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की ओर से भेजी गई स्टार प्रचारकों की डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से भी स्टार प्रचारकों की डिमांड हाईकमान को भेज दी गई है। इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ राजब्बर, राशिद अल्वी, इमरान मसूद, इमरान प्रतापगढ़ी, नगमा आदि की मांग की गई है। सभी नेताओं की अलग-अलग विधानसभा में सभाएं होंगी।
विज्ञापन

लालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से भी चुनावी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया। पार्टी की ओर से स्टार प्रचारकों के लिए राहुल गांधी और प्रियंका के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की मांग की गई है। इसके साथ ही अल्पसंख्यक चेहरा राशिद अल्वी की भी डिमांड की गई है। इसके साथ ही पूर्व विधायक नदीम जावेद, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रमोद तिवारी के साथ संजय सिंह की भी डिमांड की गई है। पार्टी जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की मानें तो अभी और स्टार प्रचारकों की मांग की जाएगी। 19 अप्रैल तो नदीम जावेद का कार्यक्रम मिल भी गया है। 19 को अंबारी से सरायमीर होते हुए फरिहां तक रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनसभा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें