फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के लिए 16वें दिन भी क्रमिकअनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर 16वें दिन भी अनिश्चिकालीन क्रमिक अनशन जारी रहा। विश्वविद्यालय की मांग को विभिन्न संगठनों ने समर्थन भी दिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के मंत्री जयप्रकाश यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की इक्षाशक्ति के अभाव में अब तक जिले में विवि नहीं बन पाया। अधिवक्ता समाज इसके लिए एकजुट होकर विश्वविद्यालय अभियान के साथ है। अजय यादव ने कहा कि विवि आजमगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण मांग है। छात्राओं के लिए जिले में इससे बड़ा कोई तोहफा नहीं हो सकता। डॉ.प्रवेश कुमार सिंह ने कहा कि इससे जनपद के नई पहचान उभरेगी। नागरिक एकता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि विवि जैसे मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। नजीर अहमद मंसूरी ने जनपदवासियों का आह्वान किया कि आने वाली पीढ़ी के लिए विश्वविद्यालय के लिए एकजुट हों। विश्व मानव संगठन के चेयरमैन संतोष कुमार ने अनशन का समर्थन किया। कांग्रेस सेवा दल के शीतला यादव, गुलाबचंद्र राय कहा कि आजमगढ़ में विश्वविद्यालय होना ही चाहिए। दिनपाल राय, जितेंद्र कुमार, कृष्णमोहन यादव, संजय द्विवेदी, पीयूष सिंह, कमलेश यादव, हीरालाल यादव, सौरभ कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें