फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश पर काबिज होगा सपा-बसपा का मजबूत गठबंधन : संग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा की ओर से शुरू किया गया समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम गुरुवार को भी जारी रहा। पार्टी पदाधिकारियों ने अति पिछड़ा वर्ग की टीम के साथ चयनित गांवों में सपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और केंद्र-प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार अतरौलिया विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि किसान खेतों में, किसान का बेटा देश की सीमाओं पर शहीद हो रहे हैं। देश के चौकीदार नोटबंदी, जीएसटी से किसानों और व्यापारियों की कमर तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा अपने मजबूत गठबंधन से 2019 के लोकसभा चुनाव में देश पर काबिज होने जा रही है। विधायक अभयपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि दो करोड़ लोगों को रोजगार देने के लिए कहा था, वह भी पूरा नहीं हुआ। चौकीदार सोते रहे विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे लोग देश की अरबों खरबों संपत्ति लेकर विदेश भाग चुके हैं। शिक्षा व्यवस्था में दोहरीकरण निति चल रही है। सपा सरकार ने सठियांव की बंद पड़ी चीनी मिल को एशिया की सबसे बड़ी चीनी मिल बनाकर जनता को समर्पित किया था। आज उसकी दुर्दशा हो रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार राम मंदिर के नाम पर धार्मिक उन्माद फैलाने का काम कर रही है। अतरौलिया में बने 100 बेड के अस्पताल में डॉक्टरों की कमी कर दी गई। दवा की कटौती कर दी गई। समदी में बने महिला महाविद्यालय में स्टाफ की नियुक्ति नहीं की जा रही है। रामपलट गुप्ता, रतन सोनकर, प्रभुदीन यादव, विंद्रेश यादव, मुनव्वर अहमद,रामवृक्ष निषाद, जितेंद्र यादव, बाबूराम यादव, लालचंद यादव, मुन्ना सिंह थे। वहीं, सठियांव प्रतिनिधि के अनुसार मुबारकपुर विस के कादीपुर, दौलताबाद, भटगांवा और जिगरसंडी गांव में सपा कार्यकर्ताओ ने डा. लोहिया और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सिद्धांतों और विचारों की जमकर चर्चा की। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मूलचंद राजभर, मिठाई गोड़, रामधीन राजभर, सिकन्दर चौधरी, बांके लाल प्रजापति, बसंत प्रजापति, देवनारायण मौर्य, राजेन्द्र पाल, महेश पाल, शोभनाथ यादव, सोनू, गुल्लू, देवसी यादव, राधेश्याम भारती आदि थे। मेंहनगर विधायक कल्पनाथ पासवान ने रानीपुर रजमो, थनौली और लंदरपुर ग्रामसभा में चौपाल लगाई। भोरिक यादव, प्रवीण पटेल, रामनयन यादव, मुन्नी लाल, उमेश, सिरगु, फौजदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें