फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक जानकारी देकर किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय के तत्वावधान में सचिव मौसमी मद्धेशिया अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन लालगंज तहसील परिसर स्थित लेखपाल संघ भवन में आयोजित किया गया। शिविर में महिलाओं के प्रति विशेषकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बारे में विस्तार से बताया गया। शिवर में उपस्थित लोगों ने जानकारियां प्राप्त कर लाभ उठाया। उप जिला अधिकारी प्रियंका प्रियदर्शनी, तहसीलदार अनिल कुमार पाठक, नायब तहसीलदार अरुण कुमार यादव ने सरकार कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता विंध्यवासिनी राय, संतोष राय, हामिद अली, सुधीर श्रीवास्तव सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें