फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय को मिलेगा विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया के रामपुर खास निवासी संजय कुमार निषाद की कलाकृति को प्रदेश सरकार ने चुना है। विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार के विजेताओं में इस कलाकार का नाम चयनित किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गंगा घाट की कृति बनाने के लिए संजय को जनवरी माह में कानपुर में होने वाले समारोह में पुरस्कार दिया जाएगा। संजय कुमार आजमगढ़ जिले के अतरौलिया क्षेत्र के रामपुर खास गांव के निवासी हैं। वर्तमान में लखनऊ के अलीगंज में रहते हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बैचलर आफ फाइन आर्ट टैक्सटाइल डिजाइन की डिग्री हासिल की है। अरुणांचल प्रदेश से मास्टर आफ फाइन आर्ट टेक्सटाइल डिजाइन का कोर्स किया। अभी हस्तशिल्प मंत्रालय में काम कर रहे हैं। अलग-अलग तरह की कई कृतियों को बना चुके है। 2012 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस में कलाकृति के लिए राज्यपाल से सम्मानित हो चुके हैं। संजय कुमार को विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें