फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4126 और प्रधानमंत्री शहरी आवास मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगरीय विकास अभिकरण डूडा की ओर से 4126 प्रधानमंत्री शहरी आवास के लिए भेजी गई डीपीआर को शासन की ओर से मंजूरी दे दी गई है। इसमें 3982 नये आवास बनाएं जाएंगे और 144 आवासों का विस्तार किया जाएगा। शासन की ओर से आवासों को स्वीकृति देकर ग्राउंडिंग का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से जनपद के विभिन्न निकायों में पहले ही 3898 प्रधानमंत्री शहरी आवासों के निर्माण की मंजूरी दी जा चुकी है। इसके निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है। अक्तूबर माह में नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से विभिन्न निकायों में 4126 और प्रधानमंत्री शहरी आवास के निर्माण के लिए डीपीआर शासन के प्रेषित की गई थी। शुक्रवार को शासन की ओर से इसे भी मंजूरी दे दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के मिशन निदेशक उमेश प्रताप सिंह ने स्वीकृत आवासों की ग्राउंडिंग का कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। पीओ डूडा डॉ. महेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्वीकृत आवासों में डीएलसी-एच योजना के तहत 3982 नये आवास बनाएं जाएंगे। वहीं, डीएलसी-ई योजना के तहत 144 आवासों का विस्तार किया जाएगा। डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इस पर कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें