फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती-अखिलेश से सावधान रहें दलित : राजबली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ता सदस्यों की बैठक रविवार को तमसा क्लब में जिलाध्यक्ष राजबली राम की अध्यक्षता में देश बचाओ संविधान बचाओ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मेवालाल, वरिष्ठ कांग्रेसी लालसा राय, मदन राम सोनकर, चंद्रजीत राम पूर्व पीसीएस और वरिष्ठ दलित कांग्रेसी नेता मुनई राम को अंग वस्त्र दकेर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने संविधान की रक्षा के साथ देश बचाओ, संविधान बचाने के लिए आह्वान किया। अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष राजबली राम ने दलितों से मायावती और अखिलेश यादव से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने दलितों से 2019 के लोक सभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाए जाने की अपील के साथ ही कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार किए जाने की अपील किया। उन्होंने 22 अक्तूबर को होने वाले मंडलीय सम्मेलन के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया। इस मौके पर त्रिभुवन दुबे, श्यामधारी राम, बनवारी राम, ओमप्रकाश राय, बेलाल अहमद, राना खातून, रियाज अहमद, पंकज, प्रदीप, मुन्नू यादव, सीमा सहित अन्य लोग उपिस्थत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें